सारण:एनआईओएस सेंटर पर प्रशिक्षु से अबैध राशि की मांग, अधिकारियों को भेजा शिकायती पत्र
परसा-प्रखंड के तिन स्थानों पर संचालित हो रही एनआईओएस सेंटर पर प्रशिक्षु से अबैध राशि की मांग करने को लेकर प्रशिक्षुको ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समेत बीडीओ जिला शिक्षा पदाधिकारी डीएम को आवेदन देकर शिकायत कर मामले की जाँच कर दोषियों पर उचित करवाई करने की मांग किया गया है।शिकायत पत्र में बताया गया है कि प्रखंड के राम अवतार उच्च बिद्यालय शोभेपुर बीआरसी पारस तथा उत्क्रमित मध्य बिद्यालय बनकेरवा भाव में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया गया है।जहाँ प्रशिक्षक के द्वारा मार्कस बढ़ाने के नाम पर दो हजार से पचीस सौ रूपये की मांग किया जा रहा है।राशि नही देने वाले को मार्क्स कम देने या फेल करने का धमकी देने का आरोप लगाया गया है।शिकायत आवेदन पर प्रमोद कुमार विवेक कुमार राधा कृष्ण गुप्ता अनिल कुमार नीतू कुमारी ज्योति कुमारी ललिता कुमारी कुंदन कुमार रविकेश कुमार आदि दर्जनों का हस्ताक्षर अंकित है।




Recent Comments