बेतिया – चम्पारण के इतिहास में किसानों के लिए आयोजित होने वाली सम्मेलन ऐतिहासिक होगा: प्रदेश सचिव दिलशाद अहमद

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार:–
नरकटियागंज आगामी 6 अप्रैल को आयोजित होने वाली बेतिया टाउन हॉल में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा किसान महासम्मेलन को लेकर कई पंचायतों में किसानों के बीच बैठक कर उनकी समस्याओं से रालोसपा के पदाधिकारी रूबरू हुए बैठक में खेती के तरीके से लेकर खेती में होने वाली परेशानियों पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया सम्मेलन में शामिल होकर किसानों को समस्या रखने के लिए आमंत्रण दिया गया।
उक्त बातें बताते हुए प्रदेश सचिव दिलशाद अहमद ने चंपारण के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुशवाहा द्वारा दिए गए समय-समय पर दिशा निर्देश के लिए आभार प्रकट किये और कहा कि चंपारण के इतिहास में किसानों के लिए आयोजित होने वाली यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा जिसका उद्घाटन केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा करेंगे. किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह कुशवाहा
प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश प्रसाद कुशवाहा युवा जिला अध्यक्ष सागर श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष रामाशंकर प्रसाद कुशवाहा प्रदेश महासचिव शैलेश कुमार किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मदन कुशवाहा जिला महासचिव राकेश गुप्ता बैठक में शामिल रहे।