सारण:इंटरमीडिएट के प्रायोगिक परीक्षा में कुव्यवस्था पर अभाविप ने जताया विरोध

छपरा 
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट के प्रायोगिक परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र मे व्याप्त कुव्यवस्था के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताया है।
 परिषद के विश्वविद्यालय प्रमुख आशुतोष कुमार रितेश ने कहा कि जिन स्कूलों में प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जा रही है उनमें प्रयोगशाला की मूलभूत सुविधाओं का अभाव है जिसके कारण इतने अधिक विद्यार्थियों का एक साथ प्रायोगिक परीक्षा लेना संभव ही नहीं है। आज सभी केंद्रों पर परीक्षा के नाम पर छात्रों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है।
वही परिषद के जिला संयोजक रवि पाण्डेय ने बताया की जिले भर में जितने भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं उसमें 1 दिन में लगभग 600 छात्र-छात्राओं का प्रायोगिक परीक्षा लेने के साथ ही सभी छात्रों से 200 से 300 रुपए तक अवैध वसूला जा रहा है जिसके कारण भ्रष्टाचार की स्थिति व्याप्त हो गई है अगर जिला प्रशासन अविलंब इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है तो हम छात्र हित में आंदोलन करने को बाध्य होंगे।