सारण :छात्राओं ने सांप्रदायिक सौहार्द पर भव्य झांकी निकाली

छपरा :राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, प्रकाश महिला कॉलेज, छपरा की पूर्ववर्ती छात्रा व राष्ट्रपति से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय अवार्डी प्रीति कुमारी के नेतृत्व में नेहरू युवा केंद्र संगठन के आशा महिला मंडल की बैनर तले आज छपरा नगर निगम क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द पर भव्य झांकी की प्रस्तुति की गई! झांकी के माध्यम से यह दिखाया गया किस प्रकार आज हमारे देश के अंदर संप्रदायवाद, जातिवाद, नक्सलवाद, क्षेत्रवाद, भ्रष्टाचार, घोटालावाद एवं भद्र राजनीत के द्वारा देश को बांटने का कार्य किया जा रहा है जिस कारण आज पूरा भारत इन समाजिक कुरीतियों के आग में जल रहा है! झांकी मे *”भारत माता की यही पुकार सम्प्रादायिक सद्भावना रखो बरकार” “हे भारत के वीर सपूतो मुझे बचाओं” “हिन्दु मुस्लिम सिख ईसाइ, आपस मे हम भाई भाई” “हम भारत की संतान है, संप्रादायिक एकता हमारी पहचान है” “जाती पाती तुम तोड़ दो भेदभाव तुम छोड़ दो” “विश्व स्नेह का ध्यान करे सभी धर्मो का सम्मान करें* इत्यादि नारे लगाये गए! झांकी शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए नगरपालिका चौक पर पहुंची जहां झांकी के माध्यम से लोगों से अनुरोध किया गया कि उपरोक्त सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ हम सभी को आगे आने की आवश्यकता है उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के पूर्व समन्वयक डॉक्टर विद्यावाचस्पति ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्ववर्ती स्वयंसेवक रंजीत भोजपुरिया व आकाश कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद की! इस कार्यक्रम में शामिल ट्विंकल,आर्य श्री सत्संगी, संध्या, ललिता, सरिता रिया सागर,प्रिया सागर, निभा, मेघा, सरस्वती इत्यादि छात्राओं ने महत्वपूर्ण भुमिका निभायी !