सारण :AISF ने किया बीएसईबी अध्यक्ष का पुतला दहन
#इण्टरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा में नयी व्यवस्था को रद्द कर पुरानी व्यवस्था लागू करने की मांग

छपरा
परीक्षा के पहले दिन से छात्रों के बिच मची अफरातफरी,छात्रों का आथिॅक व मानसिक शोषण, के खिलाफ एआईएसएफ सारण जिला इकाई ने बिहार विधालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर का पुतला फूंक रोष प्रकट किया।
बताते चलें की आज दिन भर सभी प्रायोगिक परीक्षा केन्द्रों पर छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जिला सचिव राहुल कुमार यादव ने कहा बिहार सरकार,बिहार शिक्षा प्रशासन लगातार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है,किसी भी स्कूल काॅलेज में प्रयोगशालाओं की स्थिति ठीक नही है,एक पाली में ज्यादा से ज्यादा 50 छात्रों की परीक्षा देने की व्यवस्था है मगर बिहार विधालय परीक्षा समिति द्वारा एक पाली में 500 से 600 छात्रों की परीक्षा लेने का प्रोग्राम जारी किया गया है जो हास्यापद है।नयी व्यवस्था से कालेजों में छात्रों का आथिॅक व मानसिक शोषण हो रहा है,जो काफी दुखद है।प्रयोगशालाओं की स्थिति ठीक होने तक पुरानी व्यवस्था से हीं परीक्षा ली जानी चाहिए।इस पर जल्द छात्रहित में उचित निर्णय नही लिया गया तो हमारा संगठन चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा।वहीं जिला सह सचिव राजीव कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की नयी परीक्षा निति, शिक्षा व्यवस्था छात्रहित में नही है,इसमें जल्द बदलाव कर सुधार करना चाहिए।आज के पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विकास गुप्ता,जिला सचिव राहुल कुमार यादव,सह सचिव राजीव कुमार,कोषाध्यक्ष अमित नयन,अनमोल कुमार,आनन्द सिंह,नवीन कुमार,बब्लू कुमार, सूर्यकांत कुमार,आदि दर्ज़नों छात्र मौजूद थे।




Recent Comments