
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में औचक निरीक्षण के दौरान गायब मिले कई चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मियों मे हडकंप
अमनौर/सारण: स्थानीय सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय अपर निदेशक,सारण प्रमंडल अरविंद कु0 गुप्ता बुधवार को अचानक औचक निरीक्षण करने पहुंचे . जहां अरविंद कु0 गुप्ता ने वार्ड रुम,लेवर रुम ,ओटी रुम,दवा स्टोर सहित पुरे अस्पताल का निरीक्षण किया. जांच के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार गौरव, डॉ.सरोज सिन्हा, डॉ. रमन कुमार, ब्लोक हेल्थ इंस्पेक्टर संजय सिंह ड्यूटी से गायब पाया .जिसकी हाजरी काटी गई. वहीं रेडियेंट वार्मर खराब पाया. इस दौरान क्षेत्रीय अपर निदेशक,सारण प्रमंडल अरविंद कु0 गुप्ता ने उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों को कई दिशा निर्देश दिये. कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतरी के लिए तेजी से काम कर रही है. किसी भी किमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे. इधर इनके अचानक अस्पताल पहुचने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों मे हडकंप मच गया.




Recent Comments