दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
जिला के बेतिया पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर हथियार सहित चार हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है । इसकी पुष्टि करते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ तस्कर दो अलग-अलग स्थानों पर हथियार की तस्करी करने वाले है। सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए बेतिया अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार रावत, अपर पुलिस अधीक्षक अभियान शिव कुमार राव के नेर्तृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। जो छापेमारी कार बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआ रमपुरवा निवासी शाहिल किशोर उर्फ सन्नी जो वर्तमान में बेतिया के हनुमन्त नगर में रहता हैं, प्रिंस कुमार व काली बाग ओपी क्षेत्र के मलकौली पठकौली निवासी सलमान आलम व किसुनबाग निवासी कुंदन कुमार को धर दबोचा गया। गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। छापेमारी टीम में नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान, बैरिया थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।