विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : विधायक हेमनारायण साह ने रविवार को शिवदह पंचायत के बजरहियां में पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि महाराजगंज क्षेत्र में सड़क का जाल बिछा दिया गया है। जिस जिस गांव मेंं लोग सड़क के लिए तरस रहे थे आज उन गांव में पीसीसी सड़क है। गांव के सड़कों को मुख्य सड़क से जोड़ दिया गया है और जो बाकी है उसे जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व मे पूरे बिहार में विकास की गति काफी आगे है। इस अवसर पर फतेह पटेल, सरपंच प्रेमचंद्र यादव, डॉ. कन्हैया यादव, राजकुमार यादव, जयकुमार सिंह, शशिभूषण सिंह, देवेंद्र शर्मा, फलन महतो, मुन्ना नट आदि उपस्थित थे।




Recent Comments