बेतिया – बगहा:-सभापति जरीना खातून के द्वारा बगहा अनुमंडलीय अस्पताल का किया गया औचक निरीक्षण।

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार:–
बगहा:-बगहा नगर परिषद स्थित कमलनाथ तिवारी अनुमंडलीय अस्पताल में शनिवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब सभापति ज़रीना ख़ातून ने अपने दल-बल के साथ उक्त अस्पताल बगहा एक का औचक निरीक्षण किया।सभापति खातून ने एक -एक मरीजों का हाल -चाल जानी।साथ ही अस्पताल की सुविधाओं के बारे में गहनता से पड़ताल की।निरीक्षण के क्रम में मरीजो के रुम में गन्दगी देख स्वास्थ्य कर्मियों को कड़ी भटकार लगाते हुए अविलम्ब सफाई कराने का आदेश दिया ।लगे हाथ सफाई कर्मियों को चेतावनी देते हुए बताई की अगर अस्पताल परिसर में कही भी गन्दगी दिखाई दी तो आपलोगो के विरुद्ध कानून कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने अनुमंडलीय अस्पताल के सामने वाली जर्जर रसोई भवन को सौंदर्यीकरण कराने का भी आदेश दिया।निरीक्षण के दौरान सभापति के अलावे उपसभापति जितेंद्र राव, सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम, वार्ड पार्षद सुमन सिंह,अजय राउत , सुमन कुमार यादव ,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजू सिंह सहित अस्पताल के करीब आधा दर्जन स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहें।




Recent Comments