मसरख में दहेज लोभियों ने विवाहिता की गला दबा कर दी हत्या,आरोपित घर छोड़कर फरार

मशरक( सारण) : मशरक थाना क्षेत्र के कुदरियाँ गांव में दहेज की मोटरसाइकिल के लिए ससुराल वालों ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद सास सुसर, ननद ससुराल सभी छोड़कर फरार हो गए. वारदात की सूचना मिलने पर महिला के मायके वाले जब अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे तो महिला का शव आंगन में पड़ा मिला.मृतक 28 वर्षीय नीतू देवी है. उसकी शादी 5 साल पहले कुदरियाँ गांव के हरेराम राम से हुई थी. महिला के मायके वालों ने बताया कि काफी दिनों से ससुराल वाले बाइक की मांग कर रहे थे. हाल ही में बाइक के लिए पैसा भेजा गया था .जिसे उन्होंने खर्च कर दिया. फिर दोबारा से बाइक खरीदने के लिए वो लोग पैसे मांग रहे थे. जिसको लेकर नीतू को हमेशा मारा पीटा जाता था.
हत्या की सूचना पड़ोसियों ने ससुराल वालों को दी. जिसके बाद मायके वाले पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वही महिला के मायके वालों ने नीतू के पति उनकी दो ननद, सास, ससुर पर हत्या का एफ आई आर दर्ज कराया है।




Recent Comments