जिस तरह से तरैया के नौजवानों का साथ व सहयोग मिल रहा है उसके लिए सदैव आभारी रहूँगा-मुखिया संगम बाबा
तरैया के माधोपुर, पचभिण्डा, पोखरेरा, चंचलिया, भटगाई समेत एक दर्जन पंचायत के सभी गाँवों में मुखिया संगम बाबा ने किया जनसंपर्क

तरैया (सारण):- क्षेत्र को सारण का सबसे विकासशील व हाईटेक बनाने के लिये अग़र हमें 24 घंटे भी कार्य करना पड़ा तो इसके लिए हम पीछे नहीं हटेंगे। लोंगो की समस्या जस का तस बनी हुई है, लेकिन वर्तमान प्रतिनिधि सरकार के उपलब्धि बताने में लगे हुये है। अग़र जनप्रतिनिधि थोड़ा सा भी प्रयास करते तो लोग राहत का सांस लेते। उक्त बातें मुखिया संगम बाबा ने तरैया के डेहुरी, भागवतपुर, उसुरी, डुमरी, चंचलिया, माधोपुर, सरेया, पोखरेरा, पचरौर, पचभिण्डा, भटगाई, सरेया रत्नाकर, नारायनपुर पंचायत के सभी गाँवों में जनसंपर्क के दौरान कहीं। वहीं मुखिया संगम बाबा ने बताया कि जिस तरह से तरैया के नौजवानों का साथ व सहयोग मिल रहा है उसका मैं सदैव आभारी रहूँगा।मौक़े पर चुनमुन यादव, गोविंद राय, शैलेन्द्र कुशवाहा, साजन सिंह, राहुल सिंह, अर्जुन यादव मुन्ना सिंह, गोलू सिंह, अभिषेक सिंह, मंटू सिंह, सोनू यादव,छोटे सिंह, बिट्टू सिंह, मुकुल यादव, आशुतोष यादव, अमन सिंह, गुड्डू यादव मौजूद थें।




Recent Comments