
अमनौर. स्थानीय सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी अपने मतदान केंद्र संख्या 27 मध्य विधालय बालक,अमनौर अगुआन पर अपना वोट डाला. इस दौरान काफी संख्या में मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लगा रहा. सांसद राजीव प्रताप रुडी का बूथ होने के कारण बूथ केंद्र संख्या 27 मध्य विधालय बालक,अमनौर अगुआन हाईप्रोफाइल बूथ माना जाता है. सांसद रुडी अपने करीब ग्यारह बजे वोट डालने अपने बूथ पर गये. जहां वोट करने आयी एक बृद्ध महिला के पास पहचान पत्र का कोई दास्तवेज नहीं होने के कारण बूथ एजेंट द्वारा वोट नहीं गिराये दिये जाने की बात सुन उसे अपने साथ बूथ तक ले गये तथा उन्हें वोट दिलवाया. सांसद श्री रुडी वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है. जनता ने नरेन्द्र मोदी व नीतीश कुमार के विकास कार्यों को स्वीकार करते हुए बिहार में विकास में और तेजी लाने के लिए एनडीए के पक्ष में गोलबंद हुए हैं. उन्होंने सारण के सभी दसो विधानसभा की सीट जीतने का दावा किया.




Recent Comments