
सरकार आतंकियों की पहचान कर उन्हें ढूंढकर मारे
दैनिक खोज खबर/रसूलपुर(एकमा)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में 26 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश है. रविवार को रसूलपुर वासियों ने रसूलपुर स्थित संतोषी माता के मंदिर से माता सती स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में बीजेपी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मंजीत कुमार के नेतृत्व में एक कैंडल मार्च निकाल कर रसूलपुर चट्टी के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए राजेंद्र चौक पर आकर पहलगाम में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी. और कहा की पूरे विश्व में आतंकवाद का क्रुर चेहरा सबके समक्ष उजागर हुआ है जो मानवता को शर्मसार करने वाला है. कार्यक्रम में शामिल लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान पाकिस्तान विरोधी ना रे लगाए गए और केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग की गई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंजीत कुमार, मनु मिश्रा,विश्वजीत दुबे धूमल,बीरबल कशवाहा,विजय कुमार, प्रदीप कुमार, बादल,मुकेश महतो, पवन कुशवाहा,संतोष महतो आदि थे.




Recent Comments