गुठनी में ज्ञान भैरव ने की  रोबोटिक -इलेक्ट्रानिक्स पद्धति द्वारा शिक्षा की शुरूआत  
 ✍गुठनी से डा. शम्भू यादव की रिपोर्ट 
———-
⏭गुठनी (सीवान )
स्थानीय थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में परम्परागत शिक्षा से अलग हटकर  रोबोटिक्स और इलेक्ट्रानिक्स शिक्षा को बढ़ावा देने वाले एक शिक्षण संस्थान द ज्ञान भैरव ग्लोबल स्कूल का उद्घाटन बड़े ही विधिवत रूप से स्थानीय प्रखण्ड विकास पदाधिकारी और प्रखण्ड प्रमुख द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।इस डिजिटल जगत में देश के कर्णधारों को देश के चहुंमुखी विकास में योगदान देने हेतु इलेक्ट्रानिक्स  शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सुदुर देहाती क्षेत्र में उठाये गये इस कदम को लोगों ने खुब सराहा । इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए प्राचार्य  अजय कुमार सिंह ने बताया कि इस स्कूल की नई अवधारणा यह है कि पाचवी कक्षा से ही बच्चों को कम्प्यूटर ,इन्टरनेट का उचित और सही इस्तेमाल स्मार्ट क्लास के द्वारा करना सिखाया जा सके ।इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अभिभावक अपने बच्चों और स्कूल की गतिविधियों की  अपने मोबाइल से ही निगरानी कर सकेंगे ।