सिवान :सरस्वती पूजा के लिए शांति समिति की बैठक सम्पन्न
#प्रवेज़ अख्तर

बड़हरिया : 
सरस्वती पूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सीओ वकील सिंह व एसआई अरविन्द सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में हुई. मौके पर सीओ श्री सिंह ने लोगों से शांति हर्षोल्लास के वातावरण में सरस्वती पूजा मनाने का आग्रह करते हुए कहा कि बगैर लाइसेंस का कहीं का पूजा अखाड़ा नहीं निकाला जायेगा. यदि कोई बगैर लाइसेंस जमा किये किसी मुहल्ला या गांव का अखाड़ा निकलता है तो उस पर कानूनी करवाई की जायेगी. वहीं एसआई अरविंद सिंह ने कहा कि डीजे पर पूर्ण रुप से पाबंदी रहेगी साथ ही, जुलूस के दौरान कोई अश्लील गाना नहीं बजेगा. बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता डॉ अनिल गिरि ने कहा कि मां सरस्वती विद्या की देवी है. इसलिए इनकी पूजा-अर्चना शालीनता पूर्वक होनी चाहिए.

 उन्होंने इसे संस्कृति का वाहक बताते हुए कहा कि पूजा हमें सभ्य व सुसंकृत बनाती है. वहीं इस मौके पर डॉ अनिल गिरि, पूर्व मुखिया बाबूलाल प्रसाद, कलाम खान, छठ्ठू प्रसाद, अली इमाम, पूर्व मुखिया वीरेंद्र प्रसाद सहित दर्जनों से ज्यादा लोग थे.