छात्र संगठन आरएसए ने कुलपति का किया पुतला दहन

छपरा : छात्र संगठन आरएसए के कार्यकर्ताओं के द्वारा जयप्रकाश विश्वविद्यालय कुलपति का पुतला दहन नगरपालिका चौक पर किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयोजक विवेक कुमार विजय ने कहा कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति पीजी आरसी के बैठक में हुए निर्णय के फ़ाइल पर सिग्नेचर नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण शोध छात्रों का शोध ग्रंथ नहीं जमा हो पा रहा है। एक्सटेंशन के लिए छात्र आवेदन दिए थे लेकिन 3माह से कुलपति महोदय उस फाइल पर कुंडली मारकर बैठ गए हैं ।

पीजीआर सी के पिछले बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि महीने के प्रत्येक 25 तारीख को पीजीआरसी की बैठक होगी। लेकिन 4 माह से कोई भी पी जीआरसी की बैठक नहीं हो पाई है ।कुलपति यहां के शोध छात्रों को शोध करने देना ही नहीं चाहते हैं । जल्द से जल्द करवाई करें अन्यथा विश्वविद्यालय प्रशासन उग्र आंदोलन के लिए तैयार रहें।संगठन महासचिव विशाल सिंह ने कहा कि स्नातकोत्तर प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा में केंद्र से प्रश्न पत्र वायरल किए जा रहे हैं। उसके बाद भी कुलपति कार्रवाई नहीं कर रहे हैं एवं केंद्र अधीक्षक को बचाने के लिए सारे प्रयास किए जा रहे हैं।पृथ्वी चंद विज्ञान महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष गुलशन यादव ने कहा कि कुलपति केवल लंबा लंबा मीडिया में बयान देते हैं जमीनी स्तर पर कोई भी काम आज तक नहीं किए है। इनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है छात्र एवं छात्राओं का आर्थिक शोषण से लेकर मानसिक शोषण विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है। पीएचडी सेक्शन में ओएसडी के द्वारा भ्रष्टाचार चरम सीमा पर फैलाए जा चुका है संगठन किसी भी कीमत पर छात्रों का आर्थिक शोषण नहीं होने देगी जल्द से जल्द इन मांगों को विश्वविद्यालय प्रशासन पूरा नहीं करता है तो चरणबद्ध आंदोलन चलाए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज सिंह क्षत्रिय, परमजीत कुमार, प्रमेंद्र सिंह, गोलू कुमार, रूपेश यादव ,सुनीता कुमारी, अनिता कुमारी, विकास कुमार, समेत अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।