छपरा/वाराणसी,16 जनवरी, 2021: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु तथा 04185 ग्वालियर -बरौनी दैनिक विशेष गाड़ी का संचलन 01 से 28 फरवरी, 2021 तक तथा 04186 बरौनी-ग्वालियर दैनिक विशेष गाड़ी का संचलन 02 फरवरी से 01 मार्च, 2021 तक 28 फेरों के लिये किया जायेगा। इन गाड़ियों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
04185 ग्वालियर-बरौनी दैनिक विशेष गाड़ी 01 से 28 फरवरी, 2021 तक प्रतिदिन ग्वालियर से 12.00 बजे प्रस्थान डबरा से 12.38 बजे, दतिया से 13.06 बजे, झांसी से 14.00 बजे, ऊरई से 15.40 बजे, कालपी से 16.12 बजे, पोखरायां से 16.32 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 18.50 बजे, उन्नाव से 19.30 बजे, लखनऊ से 20.45 बजे, बाराबंकी से 21.30 बजे, बुढ़वल से 21.56 बजे, करनैलगंज से 22.26 बजे, गोण्डा से 23.10 बजे, मनकापुर से 23.34 बजे, मसकनवां से 23.50 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 00.37बजे, खलीलाबाद से 01.01 बजे, गोरखपुर से 02.10 बजे, देवरिया सदर से 03.25 बजे, भटनी से 03.55 बजे, बनकटा से 04.22 बजे, मैरवा से 04.33 बजे, सीवान से 05.00 बजे, दुरौंधा से 05.17 बजे, छपरा से 06.30 बजे, दिघवारा से 07.28 बजे, सोनपुर से 08.05 बजे, हाजीपुर से 08.20 बजे, भगवानपुर से 08.41 बजे, मुजफ्फरपुर से 09.25 बजे, ढ़ोली से 09.48 बजे, खुदीराम बोस पूसा से 10.10 बजे, समस्तीपुर से 10.55 बजे तथा दलसिंहसराय से 11.19 बजे छूटकर बरौनी 12.50 बजे पहुॅचेगी। वापसी यात्रा में 04186 बरौनी-ग्वालियर दैनिक विषेष गाड़ी 02 फरवरी से 01 मार्च, 2021 तक प्रतिदिन बरौनी से 18.45 बजे प्रस्थान कर दलसिंहसराय 19.14 समस्तीपुर, खुदीराम बोस पूसा से 20.00 बजे, ढ़ोली से 20.14 बजे, मुजफ्फरपुर से 21.35 बजे, भगवानपुर से 22.06 बजे, हाजीपुर से 22.40 बजे, सोनपुर से 22.52 बजे, दिघवारा से 23.13 बजे, दूसरे दिन छपरा से 00.40 बजे, सीवान से 01.45 बजे, मैरवा से 02.03 बजे, भटनी से 02.49 बजे, देवरिया सदर से 03.15 बजे, गोरखपुर से 04.45 बजे, सहजनवा से 05.19 बजे, खलीलाबाद से 05.40 बजे, बस्ती से 06.10 बजे, बभनान से 06.37 बजे, मसकनवा से 06.55 बजे, मनकापुर से 7.10 बजे, गोण्डा से 08.07 बजे, करनैलगंज से 08.33 बजे, बुढ़वल से 09.04 बजे, बाराबंकी से 09.45 बजे, लखनऊ से 10.55 बजे, उन्नाव से 12.03 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 12.50 बजे, पोखरायां से 14.02 बजे, कालपी से 14.40 बजे, ऊरई से 15.30 बजे, झांसी से 18.15 बजे, दतिया से 18.39 बजे तथा डबरा से 19.13 बजे छूटकर ग्वालियर 20.35 बजे पहुॅचेगी।
इस गाडी की संरचना में एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03 एवं वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।

इनपुट- अशोक कुमार
जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी