सांसद के पहल से गंभीर बीमार महिला को मुख्यमंत्री सहायता कोष से मिली सहायता स्वीकृति पत्र
छपरा : दरियापुर प्रखंड के अकबरपुर गांव की गंभीर बीमारी से पीड़ित महिला को सांसद राजीव प्रताप रूडी के पहल पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता राशि की चेक दी गयी. शनि वार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने अस्सी हजार रुपये की स्वीकृति पत्र प्रदान किया.मिली जानकारी के अनुसार दरियापुर प्रखंड के अकबरपुर गांव निवासी प्रह्लाद प्रसाद की पत्नी चंदा देवी की गंभीर बीमारी की सूचना पार्टी कार्यकर्तओं के माध्यम से सांसद श्री रूडी को मिली, तो सांसद श्री रूडी ने पहल कर मुख्यमंत्री सहायता राशि से सहायता राशि 80 हजार रुपये की स्वीकृति दिलवाया.पीड़ित परिवार ने स्वीकृति पत्र मिलने पर सांसद के प्रति आभार ब्यक्त किया.स्वीकृति पत्र देने के मौके पर चंदन कुमार चुनचुन कुमार ,शैलेश कुमार, सन्नी कुमार सहित एक दर्जन से अधिक लोग मौजुद रहे.




Recent Comments