मुफ्फसील मे मक्का लदी ट्रक पलटी , बाल बाल बचे चालक एवं खलासी -:

डोरीगंज (सारण):
“”””””””””
मुफस्सिल थानाक्षेत्र के छपरा पटना मुख्यमार्ग स्थित विष्णुपुरा श्री हंसमार्ग के समीप मक्का लदी एक ट्रक सड़क किनारे खाई मे पलट गई जिसके दौरान चालक व खलासी दोनो हल्की चोटो के साथ बाल बाल सुरक्षित बच गए

घटना शुक्रवार की सुबह 7 बजे की बताई जा रही है प्रत्यक्षदर्शी सूत्रो के मुताबिक सुबह 7 के करीब थोड़े समय के लिए मुख्यमार्ग जाम था जिसके दौरान जाम मे फँसे वाहन धीरे धीरे आगे बढ रहे थे तभी कच्ची सड़क किनारे से होकर निकलने के दौरान ट्रक का पिछला चक्का बारिश के कारण गीली मिट्टी मे एकाएक धँसता चला गया और ट्रक खाई मे पलट गई वही मामूली तौर पर घायल चालक पवन कुमार चौधरी ने बताया कि सहरसा से व्यापारी का मकई का बोरा लोड कर आरा छपरा पुल से होकर सासाराम होते हुए बनारस के लिए निकले थे कि इसी बीच यह हादसा हो गया ।