दरियापुर(सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के सुतिहार पंचायत के सुतिहार निवासी राजेश साह के पत्नी निर्मला देवी को संसद राजीव प्रताप रूडी के प्रयास से मिला चार लाख का स्वीकृति पत्र। जिसे सांसद के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि राकेश सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेता पंकज सिंह, सोनार संघ अध्यक्ष सुनील गुप्ता, आईटी सेल मोनू सिंह के साथ जाकर उनके परिजन को स्वीकृति पत्र सौपा। ज्ञात हो कि उनकी मौत 1 साल पहले बिजली के 11 हजार तार से लगने से हो गई थी। जिसके बाद स्थानीय कार्यकर्ता सोनार संघ अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने इसकी जानकारी सांसद  को दी थी। जिसके बाद सांसद ने बिजली विभाग के अधिकारी से बात कर परिजन को आपदा सहायता राशि दिलाने की बात की। जिसके बाद उनके प्रयास से पैसा स्वीकृति होने पर परिजन को स्वीकृति पत्र दिया गया। इस अवसर पर पूर्व मुखिया प्रतिनिधि उपेन्द्र राय, मुकेश साह, उप मुखिया अमोद कुमार, सुबोध सिंह, विकास सिंह, श्रीकांत,बालेश्वर साह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे, सभी लोगो ने इस कार्य के लिए सांसद और उनके टीम को धन्यवाद दिया और उनके कार्य की सराहना की, और लोगो ने बताया कि रूडी जी हमेशा इस प्रकार के जनहित के कार्य में लगे रहते है।