
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी एवं रोटरी क्लब छपरा के संयुक्त तत्त्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन
छपरा (01 जुलाई 2019) : इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा छपरा एवं रोटरी क्लब छपरा के संयुक्त तत्त्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन छपरा सदर अस्पताल परिसर में किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन और उपाधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। रोटरी की ओर से प्रेसिडेंट डॉ वी के सिंहा ,सचिव अमरेंद्र कुमार, डॉ शहजाद ,रेड क्रॉस अध्यक्ष ,रेड क्रॉस जिला सचिव जिन्नत मसीह रेड क्रॉस युवा सचिव अमन राज एवं सदस्य आलोक राज अमन सिंह, अभिनंदन, विकास ,अनुप, आलोक, प्रिंस, रितिका, भुवनेशवर, आदि उपस्थित थे। रक्तदान करने वाले रक्त दाता—- मनजीत कुमार ,शाहिद अनवर, रमेश कुमार ,रितेश कुमार , उमेश कुमार,विकास ,रितिका ,अनूप ,भुनेश्वर ,प्रिंस ,प्रिया कुमारी ।
सभी रक्तदाताओं ने उत्साह पूर्वक रक्तदान किया। सिविल सर्जन उपाधिक्षक डॉ एम पी सिंह,मैनेजर तथा अन्य गणमान व्यक्तियों ने सभी के इस महान कार्य की प्रशंसा की हौसला बढ़ाया ।




Recent Comments