सलुइस गेट खुला,तीन दिन से चल रहा धरना समाप्त
✍️परवेज अख्तर/सिवान ;
दरौली (सिवान) : स्लुइस गेट खोलने को ले माले विधायक सत्यदेव राम द्वारा तीन दिनों से दिया जा रहा धरना शुक्रवार की देर रात्रि
एसडीएम द्वारा स्लुइस गेट खोल देने के बाद समाप्त हो गया। स्लुइस गेट खुल जाने से प्रखंड क्षेत्र के करीब आधा दर्जन पंचायत के दर्जनों गांवों में जल जमाव से मुक्ति मिल जाने की उम्मीद है। ज्ञात हो कि प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन पंचायत के दर्जनों गांवों में वर्षा का पानी लोगों के घरों में घुस गया था तथा खेतों में जमा हो गया था।इससे खेतों में लगी खरीफ फसल को भी नुकसान हो रहा था। जल जमाव रहने से महामारी फैलने के साथ
ही साथ रबी फसल की बुआई में भी असर पड़ रहा था। बाढ़ विभाग द्वारा टोका गांव के पास स्थित स्लुइस गेट बंद करने से दर्जनों गांवों में
जमा पानी नहीं निकल रहा था।




Recent Comments