कृषि विज्ञान केन्द्र के तत्वावधान में किसानों को मशरूम की खेती की दी गयीं जानकारी, बड़ी संख्या पहुंची थी महिलायें

मांझी(सारण) :स्थानीय कृषि विज्ञान केन्द्र के तत्वावधान में प्रखंड के नंदपुर गांव में एक सभा का आयोजन कर किसानों को मशरूम की खेती की जानकारी दी गई। केन्द्र के गृह विज्ञान के वैज्ञानिक डॉ तनुजा जकारिया ने मशरुम की फायदेमंद खेती के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मशरुम की खेती में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। सब्जी के रूप में यह काफी स्वादिष्ट होने के कारण बाजार में अच्छी कीमत मिल जाती है। इस मौसम में तापमान एवं आद्रता का ख्याल रखा जाए तो ओएस्टर मशरुम जिसे ढींगरी मशरुम भी कहा जाता है। उसका बढियां उत्पादन किया जा सकता है। सभा मे पूर्व से ही मशरुम के उत्पादन में लगे किसानों के सामने आने वाली समस्याओं एवं समाधान के बारे में भी चर्चा की गई। कई किसानों ने भी सवाल पूछ कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के राजेश जी, एवं किसानों में से भारत मांझी , अनिल यादव, राजू यादव, प्रेम प्रकाश, विभा यादव , आरती कुमारी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थी।