राम मनोहर लोहिया की मनी पुण्यतिथि
✍️परवेज अख्तर/सिवान ;
सिवान : स्थानीय श्रीनगर स्थित सपा कार्यालय में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर जिला महासचिव असद रजा, संदीप यादव, आरती चौधरी,योगेंद्र यादव, अतुल कुमार मांझी, प्रमोद यादव, सुभाष यादव जितेंद्र मांझी, रोहित कुमार, मो. अली, अमृत यादव आदि उपस्थित थे।




Recent Comments