छपरा, 27 सितम्बर। भारत बंद विपक्ष (सर्वदलीय) द्वारा किया गया था, जिसको जनता ने नकार दिया। विपक्ष द्वारा भारत बंद पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बिहार भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी सह सारण जिला भाजपा के निवर्तमान मुख्य प्रवक्ता धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि विपक्ष के नकारात्म सोच को जनता जान चुकी है। विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नही है । आज भारत बंद के दौरान छपरा में लोगो को परेशान किया गया है। अपनी पुरानी परम्परा को कायम रखते हुए ,सड़क पर स्कूली परिवहन, दुकानदार को जबरजस्ती बन्द करवाना,राहगीर को परेशान किया गया है ।आज देश के किसानों को केंद्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि,फसल क्षतिपूर्ति पैसा,बाढ़ में किसान के फसल नुकसान पैसा बिहार सरकार द्वारा मुआबजा दे रही है। विपक्ष अब केवल चर्चा में रहने के लिये यह ड्रामा कर रही है जिसको जनता पूरी तरह समझ रही है।