एकतरफा प्यार और जबदस्ती का किशोरी ने किया विरोध तो युवक ने जहर खाने का किया प्रयास
मढ़ौरा ।
गौरा ओपी के गौरा में परीक्षा देने जा रही एक किशोरी से एकतरफा प्यार का विरोध करने पर युवक नें विषपान का प्रयास किया । धटना को लेकर किशोरी ने स्थानीय थाना में एक शिकायत दर्ज करायी है । शिकायत में कहा है कि वह गुरुवार को विष्णुपुरा उच्च विधालय में इंटर प्रैक्टीकल का कापी जमा करने गयी थी । अभी स्कूल से दो सौ मीटर पहले पहुंची थी तभी गौरा निवासी चन्देश्वर महतों का पुत्र सुरज कुमार ने उसे घेर लिया । इस दौरान वह छेड़छाड़ कर पकड़ने का प्रयास करने लगा । किसी तरह वह भागकर हाई स्कूल के कैम्पस में पहुंची । तबतक स्कूल के मास्टर लोग ने आकर सुरज को पकड़ लिया । जब शिक्षकों ने सुरज को पकड़ा तो उसने अपने पाकेट से एक पुड़िया निकाल कर उसका थोड़ा हिस्सा खा लिया ।
बाद में पुड़िया को शिक्षकों ने छिन लिया ।
किशोरी ने कहा कि पहले भी कर चूका है छेड़़खानी
किशोरी ने अपने शिकायत में कहा कि युवक किशोर उसके साथ पहले भी छेड़छाड़ी कर चूका है । वह डर और शर्म से अपने घर पर नही बता सकी थी । कुछ दिन पहले सुरज ने उसके घर पर पहुंच कर उसे धमकी भी दिया था कि दुसरी जगह शादी करोगी तो जान से मार देगे । उसकी मां ने उसकी शादी तय कर दी है और वह वही शादी करना चाहती है । उसने आशंका व्यक्त किया है कि उसकी शादी के बाद आरोपी उसके परिजनों के साथ कुछ अप्रिय धटना को अंजाम दे सकता है । मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अपनी कारवाई शुरु कर दी है ।




Recent Comments