तरैया 03.06.2020
प्रखंड के सरेया बसंत में शौच करने गई महिलाओं से छेड़खानी मामले में दूसरे दिन हुए मारपीट में सुरेश प्रसाद ने 30 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें चंदेश्वर सिंह,शैलेन्द्र सिंह, विजय सिंह,धीरज सिंह,शिवनाथ राय, मुन्नी राय,उमेश राय,भोला राय,मुकुल सिंह,विक्की सिंह,भीम राय,अजय राय संजय राय,विकेश सिंह,रमन सिंह,आलोक सिंह,सुनील सिंह, कुन्दन राय,गोलु राय,किट्टू सिंह,गोलू सिंह,युवराज सिंह,सोनू सिंह,रिशु राय, किशुन सिंह,सुबोध राय,अशोक राय, रंजन सिंह,मोहित सिंह,सतेन्द्र राय को अभियुक्त बनाया है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है उक्त सभी लोग गांव में आकर बोले कि सभी लोग एक जगह इक्कठा हो जाओ।कल रात की घटना को तुमलोग भूल जाओ और केश मत करो नही तो अंजाम बहुत बुरा होगा।तुम लोगों का दाना-पानी बन्द कर देंगे।तभी रामजी महतो ने इसका विरोध किया और कहा कि हमारे पड़ोसी का लड़का जीवन और मौत से पीएमसीएच में लड़ रहा है।तभी उक्त सभी लोग बोले कि नीच जाति के होकर बहस करते हो।तभी धीरज सिंह,चंदेश्वर सिंह,शैलेन्द्र सिंह व विजय सिंह ने उक्त सभी लोगों से कहा कि सभी के घर मे आग लगा दो।इसी क्रम में धीरज सिंह,मुकुल सिंह रिशु सिंह व विक्की सिंह ने मिलकर इधर -उधर आग लगाने लगे।इसी क्रम में ये लोग प्राथमिक विद्यालय सरेया बसंत नोनिया टोली में आग लगा दिये।




Recent Comments