
मोतिहारी: सुदर्शन सिंह को सहकारिता बैंक का अध्यक्ष बनाने के लिए रणनीति तैयार 23 दिसंबर को होगी पैक्स अध्यक्षों का जिला स्तरीय बैठक.
•सुदर्शन सिंह ही है पैक्स अध्यक्षों के हितैषी दुबारा अध्यक्ष बनाने के लिए सभी प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों ने कमर कसी.

•पैक्स अध्यक्षों का जिला स्तरीय बैठक 23 दिसंबर को 11 बजे से मोतिहारी श्री नारायण शर्मा बीएड कॉलेज में प्रारंभ होगी
[✍दैनिक खोज खबर सेन्ट्रल डेस्क:] पताही प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों के बैठक में पैक्स अध्यक्षों ने कहा की सुदर्शन सिंह का कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा है। सुदर्शन सिंह सभी पैक्स अध्यक्षों को हमेशा सम्मान दिया है और उनके लिए हर समय खड़े रहे है। इसलिए इस चुनाव में भी उन्हें दुबारा इस पद पर आसीन कर सहकारिता की गरिमा को कायम रखना है।
ज्ञात रहे दिनांक १९/१२/२०१७ को पताही प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों ने बैठक कर सुदर्शन सिंह को दुबारा सहकारिता बैंक का अध्यक्ष बनाने के लिए रणनीति बनाई.
बैठक में उपस्थित पैक्स अध्यक्षों में प्रमुख अरबिंद कुमार सिंह, सुरेश यादव, सैलेन्द् झा, विनय कुमार पांडे, आलोक कुमार, सुधीर कुमार, मनोज कुमार सिंह, रूपक कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, ज्ञानदीप रंजन, विद्यानंद सिंह थे।

•पिछले चुनाव में किसको कितना मिला था वोट? पिछले मोतिहारी सहकारिता बैंक के अध्यक्ष के चुनाव में सुदर्शन प्रसाद सिंह को 207 मत मिला था। जबकी उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिलीप कुमार को मत मिला था 152, तीसरे स्थान पर रहे उमेशचंद्र उर्फ डा. विजय सिंह को 69 मत प्राप्त हुआ था.
•मोतिहारी केंद्रीय सहकारी बैंक का अध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाया जाएगा या अध्यक्ष पद का 18 जनवरी को मतदान होगा. मोतिहारी केंद्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष पद चुनाव की तिथि जारी, वर्तमान अध्यक्ष सुदर्शन प्रसाद सिंह हैं प्रबल दावेदार।
मोतिहारी बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय सहकारी बैंकों के निदेशक मंडल का निर्वाचन कराने के लिए तिथि जारी कर दी है, अगर सर्वसम्मति नहीं बना अध्यक्ष पद के लिए, तो 18 जनवरी, 18 को मतदान के द्वारा अध्यक्ष पद का चुनाव होगा और मतगणना भी उसी दिन शाम को हो जायेगी.
वर्तमान में केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुदर्शन प्रसाद सिंह हैं. जारी निर्देश के आलोक में निर्वाचित होने वाले एकल पदों यथा अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष पर आरक्षण लागू नहीं होगा. किंतु इन पदों की गणना निदेशक मंडल के लिए होगी और पूरे निदेशक मंडल पर आरक्षण का प्रावधान लागू होगा. जैसे 12 सदस्यीय निदेशक मंडल में अध्यक्ष, सचिव पद सीधे निर्वाचन से होना हो तो इन दो पदों को अनारक्षित मानते हुए शेष 10 पदों में छह पद आरक्षित होंगे.
सहकारी समिति के प्रबंध कार्यकारिणी समिति में अजा, जजा के लिए दो, पिछड़े वर्ग के लिए दो और अतिपिछडे वर्ग के लिए दो सीट आरक्षित किये जायेंगे.
पूर्वी चंपारण जिले में केंद्रीय सहकारी बैंक के चुनाव में बैंक अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए 505 वोटर मतदान करेंगे. जिसमें पैक्स अध्यक्ष, व्यापार मंडल, बुन कर सहयोग समिति, मत्स्यजीवी सहयोग समिति, केंद्रीय सहकारी बैंक से संबद्ध अन्य समिति को भी मतदान का अधिकार होगा.
•505 वोटर करेंगे अध्यक्ष पद के लिए मतदान.
•यह होगी चुनाव प्रक्रिया
•सूचना का प्रकाशन 22 दिसंबर 2017.
•नामांकन तिथि-8 जनवरी2018 संवीक्षा तिथि-9 जनवरी नाम वापसी – 10 जनवरी.
•मतदान -18 जनवरी मतगणना-18 जनवरी.




Recent Comments