मांझी(सारण)। मांझी के प्रसिद्ध राम घाट सहित दर्जनों छठ घाटों पर चर्चित ‘अनुभव जिंदगी का’ सोशल मीडिया वाट्सअप ग्रुप के स्वयंसेवकों ने छठ घाटों की सफाई से लेकर छठ व्रतियों के सहयोग में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने सामाजिक दायित्यों का बखूबी निर्वहन कर लोगो की सराहना बटोरी। छठ व्रतियों के साथ साथ प्रशासन के साथ स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर आस्था के इस महान पर्व पर अपनी महती भूमिका अदा की। छठ घाटों पर स्वयंसेवक लाचार बीमार लोगों की मदद के साथ साथ नदी में खड़े रहकर व्रतियों की मदद किया तथा नौका पर सवार होकर एनडीआरएफ की टीम के साथ व्रतियों के लिए सुरक्षात्मक प्रयास किया। ग्रुप के सदस्यों ने वाट्सअप का लो गो लगा टी शर्ट पहन कर लोगों में अपनी शानदार व दमदार उपस्थिति दर्ज की। ग्रुप एडमिन व पत्रकार मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ग्रुप में प्रशासन से जुड़े पदाधिकारी जन प्रतिनिधि डॉक्टर वकील पत्रकार शिक्षक छात्र किसान कलाकार व समाजसेवी उक्त वाट्सअप ग्रुप के बतौर सैकड़ों सदस्य बनाये गए हैं। जो हर समय एक दूसरे अथवा जरूरतमंदों की सहायता में हमेशा ततपर रहते हैं।