मढ़ौरा (सारण) : नगर समेत पूरे क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व छठ सम्पन्न हुआ।मढौरा नगर के वार्ड संख्या05 की महिला पार्षद ने शनिवार को अस्ताचल गामी सूर्य और रविवार को उगते सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर के अपने नगर क्षेत्र के समस्त प्राणियों की सुख शांति व संबृद्धि की कामना की।उन्होंने अपने वार्ड क्षेत्र के मालगोदाम के समीप रेलवे लाइन के पास के छठ घाट पर भास्कर को अर्ध्य निवेदित की।