
सराय बॉक्स में अखंड अष्टयाम से भक्तिमय हुआ माहौल
भेल्दी(सारण):सराय बॉक्स में 50 वां वार्षिक उत्सव पर मौके पर 24 घंटा का अखंड अष्टयाम अधिवक्ता स्व सुरेन्द्र सिंह के प्रारंभ हुई। मंगलवार को पूर्णाहुति हुई। बता दें कि पिछले 49 वर्षों से प्रत्येक साल एक 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक 24 घंटा का अखंड अष्टयाम होती है।

राम धुन से आसपास के माहौल भक्तिमय हो गई। मौके पर संत श्रीधर दास जी महाराज व उनके परम् प्रिय शिष्य बालयोगी मुरारी स्वामी,देवेन्द्र सिंह,बलिराम सिंह,बीडीसी मनीष सिंह,प्रवीण सिंह,नीरज सिह,नवीन शर्मा,पूर्व मुखिया राकेश सिंह व लोग उपस्थित थे।सराय बॉक्स स्थित श्रीधर बाबा राधे कृष्ण मंदिर में दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सन्त श्रीधर दास जी महाराज ने प्रभु नाम सिमरण की महिमा का विवेचन किया। पूज्य गुरुदेव श्रीधर बाबा कहा कि प्रभु का नाम सिमरण हमें दोहरा लाभ देता है। एक तो इससे हमारा पुण्य बढ़ता है और हम अधिक पवित्र हो जाते हैं। वहीं प्रभु नाम से कष्टों का शमन हो जाता है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही कर्मों का फल हमें ही भोगना है, लेकिन परमात्मा का नाम स्मरण करने से हमे उन कष्टों को सुगमता के साथ भोगने का उपाय मिल जाता है।




Recent Comments