
उर्स मेला में चादरपोशी के लिए निकाली गयीं भव्य जुलूस में उमड़ी भीड़
गड़खा (सारण)।इस्लामिया कमेटी पचपतिया नराव द्वारा हजरत शेख पीर बाबा रहमतुल्ला इलाही बड़ा गोपाल में चादरपोशी के लिए भव्य जुलूस मौलाना कासिम साहब के नेतृत्व में गाजे बाजे डीजे के साथ निकाली गई। जो हक्कीकतपुर मौरूतपुर छोट झौवा होते हुए पीर बाबा के दरगाह पर पहुँची। सैकड़ों हिन्दू और मुस्लिम लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रवि हौव्ल उरुस के मौके पर बुधवार को भव्य मेला लगेगा जिसमे जिला के विभिन्न क्षेत्रों से मुस्लिमों के साथ हिंदुओं की भी भीड़ उमड़ेगी।मौके पर मौलाना मो कासिम साहेब,मो बाबुजान,मो अशरफ अली,अली हैदर,मो जुल्फिकार, अख्तर अली,गोपाल राय,राकेश सिंह,मो मोस्तफा, गुड्डू राज, सगीर अली,अब्दुल कलाम,मो मिरहसन,अफजल अली, मो समीम समेत आदि लोग उपस्थित थे।




Recent Comments