
मुखिया ने नववर्ष के पहले दिन 24 धंटा का अखंड दुर्गा चलिसा पाठ का किया आयोजन,पंचायतवाशियों की सुख, संवृद्धि,आरोग्य अौर उन्नति का मांगा आशिर्वाद

मढ़ौरा(सारण) स्थानीय प्रखंड के नौतन पंचायत के मुखियां कुमार सुमित रंजन ने नव वर्ष के पहले दिन 24 धंटा का अखंड दुर्गा चलिसा पाठ का आयोजन किया। पंचायतवाशियों की सुख, संवृद्धि,आरोग्य अौर उन्नति का आशिर्वाद मांगा।

कार्यक्रम मे पंचायत के गणमान्य महिला पुरूष श्रधालु उपस्थित हुये । सभी ने मनोयोग से अखंण्ड मां दुर्गा चलिसा पाठ का हिस्सा बने अौर अपनी अौर अपने गांव वालों के लिये आशिर्वाद मांगा । मुखियां ने कहा कि पंचायत के सभी लोग जब स्वस्थ, निरोग अौर सुखी होगे तभी पंचायत का वास्तविक विकास संभव है । पंचायत के लोगों की सम्पन्ता में ही पंचायत प्रतिनिधि की प्रसन्नता निहित है । इसलिये वह इस नव वर्ष की शुरुआत पर अपने पंचायत के सभी लोगों पर कृपा के लिये आदि शक्ति मां दुर्गा से गुहार लगाकर की है । माता की कृपा बनी रही तो पंचायत के लोगों में सुख अौर सम्पन्नता बनी रहेगी ।पाठ की समाप्ति पर आयोजित आरती कार्यक्रम में मुखियां परिवार के साथ काफी संख्या में आस पास के ग्रामीण शमिल हुये ।
साभार – संजीव कुमार, दैनिक भास्कर, मढौरा ।




Recent Comments