
भलुआ भिखारी दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति ने बांटा प्रथम बोनस
तरैया (सारण) : 02.02.19
प्रखंड के भलुआ भिखारी दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति ने प्रथम बोनस वितरण समारोह का आयोजन किया।जिसमें सारण दुग्ध शीतक केंद्र छपरा के प्रभारी परशुराम मिश्र,दुग्ध शीतक केंद्र तरैया के प्रभारी नागेंद्र कुमार चौरसिया व मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से दुग्ध उत्पादकों के बीच बोनस का वितरण किया। 173 दुग्ध उत्पादकों के बीच 1,73,531रुपये बोनस राशि के साथ मिल्क केन,पशु के लिये कैल्शियम व कीड़े की दवा का वितरण किया गया। वर्ष 2014 में उक्त समिति का शुरुआत 100 लीटर दुग्ध से हुआ था।और वर्ष 2018 में 650 लीटर तक दुग्ध संग्रह हो रहा है। जो पांच वर्षों का बोनस सभी दुग्ध उत्पादकों को दिया गया।
#समिति ने गरीब महिला को बांटी साड़ी-
भलुआ भिखारी दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के अध्यक्ष इमरित राय व सचिव मिथलेश कुमार राय के द्वारा बोनस बाटने के दौरान गरीब असहाय महिला को भी साड़ी का वितरण किया गया।
उक्त मौके पर पूर्व उपमुखिया कामेश्वर राय, उप सरपंच प्रतिनिधि त्रिभवन राय, पशु चिकित्सक डॉ. राजेश राय, अकलू राय, सुरेन्द्र राय, मैनेजर राय, मनराज राय, ललन राय, महेंद्र राय व अन्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments