परवेज अख्तर/सिवान;

बड़हरिया. प्रखंड के दक्षिणांचल में स्थित हाइ स्कूल सह इंटर कॉलेज, दीनदयालपुर के प्रांगण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़हरिया के आरबीएसके टीम ने एनटीपीसी के तत्वावधान में बच्चों को तंबाकू व तंबाकू उत्पादों से होनेवाली सभी प्रकार की बीमारियों से आगाह कराते हुए इससे बचने के लिए प्रेरित किया. डॉ अनूप कुमार व फार्मासिस्ट दिलीप कुमार यादव के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को तंबाकू व तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गयी. साथ ही, तंबाकू उत्पादों की लत लगने पर लगने उससे छुटकारे के लिए प्रेरित किया गया. इस मौके पर डॉ अनूप कुमार ने बताया कि तंबाकू का सेवन ऐसी लत हमें अनजाने में लग जाती है. हम उसके दुष्प्रभावों से अनभिज्ञ होते हैं. यह लत एक बार लग जाने के बाद जल्दी छूटती नहीं है व इससे जिंदगी बर्बाद हो जाती है. उन्होंने कहा कि गुटखा, सिगरेट, खैनी, बीड़ी, जर्दा वाला पान आदि तंबाकू या तंबाकू उत्पाद हैं. उन्होंने बताया कि तंबाकू व उसके उत्पादों से मुंह का कैंसर, गले का कैंसर, फेफड़े का कैंसर, पेट का कैंसर आदि हो सकता है.इन घातक व जानलेवा बीमारियों से बचने के लिए हमें इससे दूर रहने के लिए हमें संकल्पित होने की जरुरत है. कसम खा लेनी चाहिए. इस अवसर पर डॉ अनूप कुमार, डॉ वसी अहमद, फार्मासिस्ट दिलीप कुमार यादव, फैयाज अहमद के साथ ही प्रभारी प्रधानाध्यापक तनवीर आलम, योगेंद्र प्रसाद, मणीन्द्रनाथ गिरि, अमरनाथ गुप्ता, उमेश सिंह, परमेश्वर प्रसाद, कमलेश चौ चौधरी, कृष्ण मुरारी यादव सहित छात्र उपस्थित थे.
————–