
किसी दूसरे के खून से बचती है जब अपने की जान तब समझ आता है क्या होता है रक्तदान : आलोक गुप्ता
छपरा : रक्तदान में एक अलग पहचान हासिल करने वाली अन्तराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के बैनर तले ब्रजेश कुमार यादव ने एक जरूरतमंद व्यक्ति को रक्तदान किया ।
पीआरओ आलोक गुप्ता ने बताया कि जीवन में एक दान का बड़ा महत्व है लेकिन रक्त के दान का अद्भुत महत्व है क्योकि ये एक ऐसा दान जिसकी कल्पना आप शब्दों मे नहीं कर सकते क्योकि ये किसी को सिर्फ खुशी ही नहीं बल्कि उम्मीद देता है जिससे वो सब कुछ पा सकता है सब कुछ कर सकता है एक नया जीवन ।
रक्तदान करने के बाद ब्रजेश ने कहा कि आये दिन पेपर और सोशल मिडिया के माध्यम से लियो क्लब के रक्तदान के सेवा कार्य को देखता था और इन युवाओं से प्रेरित होकर मैने भी जरूरतमंद को रक्तदान करने की ठानी यह सुनहरा मौका मिला एवं इस नेक कार्य के बाद ऐसा महसूस हो रहा है कि दूसरो के दिल में जिंदा रहने का रक्तदान सबसे बेहतर तरीका है । मैं ब्रजेश आज लियो क्लब के बैनर तले सभी स्वस्थ युवाओं से अपील करता हूँ कि आप आगे आए रक्तदान करें, जरूरतमंदों की जिंदगी का हिस्सा बनें, अच्छा लगता है ।
मौके पर लियो क्लब के उपाध्यक्ष अमरनाथ, सचिव विकास कुमार, पीआरओ लियो आलोक गुप्ता, लियो प्रकाश रक्तदाता ब्रजेश ब्लड बैंक के धर्मवीर कुमार मौजुद थें ।
उक्त जानकारी लियो क्लब के पी आर ओ आलोक गुप्ता ने दी ।




Recent Comments