तरैया विधान सभा को मिला 9.92 करोड़ का सौगात,बनेंगे दो पीएसएस केंद्र
#दूर होगी बिजली की समस्या
तरैया (सारण)18.06.2018:
घर-घर बिजली पहुचाने की सरकार का दावा तरैया विधा सभा मे पुरा होते दिख रहा है।तरैया विधान सभा को 09 करोड़ 92 लाख की सौगात मिली है।जिसके लागत से पानापुर के सतजोड़ा और इसुआपुर के छपिया में नया विधुत शक्ति उपकेंद्र (पीएसएस केंद्र) का निर्माण होने वाला है।जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेट के क्षेत्राधीन तरैया विधान सभा के पानापुर प्रखण्ड के सतजोड़ा गाँव मे2×5 एमभीए का नया विधुत शक्ति उपकेंद्र के निर्माण के लिए 04 करोड़ 96 लाख रुपये की नई योजना की स्वीकृति मिली है।चालू वितिय वर्ष 2018-2019 में उक्त राशि नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को उपलब्ध करा दी जाएगी।तथा तरैया विधान सभा के इसुआपुर प्रखण्ड के छपिया गाँव मे भी 04 करोड़ 96 लाख की लागत से 2×5 एमभीए का नया विधुत शक्ति उपकेंद्र का निर्माण होगा।ज्ञातव्य हो कि तरैया के रामकोला में पहले से एक विधुत उपकेंद्र है।श्री सिंह ने बताया कि तरैया प्रखण्ड के नारायणपुर गाँव मे भी अगले वितिय वर्ष में एक नया विधुत उपकेंद्र का निर्माण होगा।इसकी मांग उन्होंने बिहार सरकार के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत से किया है।तरैया विधान सभा मे दो नए विधुत उपकेंद्र के निर्माण होने से बिजली की व्यवस्था पहले से अधिक बेहतर हो जायेगी।अभी वर्त्तमान में बिजली समान्यतः 12 से 14 घंटे मिलती है।नए विधुत उपकेंद्र का निर्माण हो जाने से बिजली 20 से 22 घंटे मिलेंगे।उक्त मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू,डुमरी मुखिया प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कु,तरैया मुखिया प्रतिनिधि विनोद मांझी,जदयू जिला महासचिव सलीमुल्लाह अंसारी,जिला सचिव राजकुमार सिंह कुशवाहा,गंगेश्वर सिंह,गुड्डू कुमार,लंकेश बाबा व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments