सीवान :: रघुनाथपुर के सैदपुरा गाँव मे “रन फॉर यूनिटी” का हुआ आयोजन

✍By-नवीन सिंह परमार
●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●


सीवान [ 31 अक्टूबर ] लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जयन्ती के अवसर पर सीवान के रघुनाथपुर विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सैदपुरा गाँव में सीवान भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया । इस मौके पर सैकड़ों युवाओं ने “रन फॉर यूनिटी” में भाग लेकर लौह पुरुष सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी ।




भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सिंह के नेतृत्व में “रन फॉर यूनिटी” में शामिल सभी युवाओं को सम्मानित किया गया । इस मौके पर सीवान के विधायक व्यासदेव प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत पाठक, जिला परिषद् के पूर्व अध्यक्ष नन्द प्रसाद चौहान, जिला पार्षद राजबली मांझी, पूर्व जिला पार्षद जेपी पाण्डेय, संजय कुमार सिंह, रत्नेश सिंह, अभिमन्यु सिंह पटेल, शर्मा नन्द राम, संगठन मंत्री रमेश जी, विधानसभा प्रभारी राजेश जी सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित थें ।




Recent Comments