
संजय विजित्वर (हाजीपुर)-पटना के अधिवेशन भवन से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी हुई 2705 करोड़ की लागत से कुल 989 परियोजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ एवं लोकार्पण किया गया जिनमें वैशाली जिला के लिए 94.64 करोड़ की लागत वाली कुल 35 परियोजनाएं शामिल हैं।इस अवसर पर वैशाली समाहरणालय सभागार में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अधिवेशन भवन, पटना में हुए कार्यक्रम को वेबकास्टिंग के माध्यम से दिखाया गया। समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी, वैशाली,उदिता सिंह, पुलिस अधीक्षक, वैशाली,मनीष, विधायक अवधेश सिंह,लखेन्द्र कुमार रौशन, वीणा सिंह, प्रतिमा कुमारी के साथ सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। वैशाली जिला के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में आरटीपीसीआर लैब का उद्घाटन, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चमरहरा(महनार) का उद्घाटन, स्वास्थ्य उपकेन्द्र,अकबर मलाही(भगवानपुर) का उद्घाटन, पातेपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्टाफ क्वार्टर का उद्घाटन किया गया तथा सदर अस्पताल हाजीपुर का माॅडल अस्पताल में उन्नयन एवं 100 बेड का एमसीएच यूनिट का शिलान्यास, 05 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास,05 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास तथा 20 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शिलान्यास किया गया।इस प्रकार वैशाली जिला के लिए कुल 31 परियोजना का शिलान्यास तथा 04 परियोजना का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, उदिता सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को पारदर्शिता के साथ लागू करायी जाएगी ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आधुनिक जांच उपकरण लगाए जा रहे हैं तथा उनको संचालित करने के लिए तकनीकी पदाधिकारी रखे गए हैं। स्थानीय स्तर पर जांच होने से जांच रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त हो सकेगा जिससे लोगों की परेशानी दूर होगी । उन्होंने यह भी कहा कि जांच की व्यवस्था, इलाज की व्यवस्था,दवा की व्यवस्था, एंबुलेंस की व्यवस्था सहित अस्पतालों में मरीजों की देखरेख , खानपान की समुचित व्यवस्था एवं प्रबंधन पर जोड़ दिया जाएगा।कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए भी वैशाली जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्य किया जा रहा है।




Recent Comments