बांरा:भाजपा का बूथ विस्तारक प्रशिक्षण शिविर संपन्न
पुनः भाजपा का परचम लहराएंगे, लिया कार्यकर्ताओं ने संकल्प

फ़िरोज़ खान
बांरा 15 जूनl भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्य विस्तार अक वर्ग प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को शहर के नटराज मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया| जिसमें जिले के 20 मंडलों के 1010 विस्तारक एवं पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने भाग लियाl तथा एक स्वर में संकल्प दोहराया। कि पुणे भाजपा की सरकार बनाएंगे।
अपना स्वागत भाषण प्रारंभ करते हो भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र नागर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्य विस्तार योजना एवं भूत विस्तारक द्वारा किए जाने वाले कार्य का विस्तारपूर्वक उल्लेख करते हुए विस्तार को को अपनी भूमिका का एहसास कराया और कहा कि उन्हें सक्रिय होकर गांव गांव ढाणी ढाणी भारतीय जनता पार्टी की पैठ बनाने के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता एवं विस्तारक संगठन की प्रथम सीढ़ी है अगर यह मजबूत है तो पार्टी और संगठन भी मजबूत रहेगा। बूथ विस्तारक को संगठन के हित में कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाना है। इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए अनीता विधायक व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने अपने चिर परिचित अंदाज में उद्बोधन देते हुए राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियों तथा विकास कार्यों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत रूप से उल्लेख किया। सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के पुजारी हैं जिन्हें संगठन का कार्य और समन्वय बनाते हुए दायित्व के साथ अपनी सक्रिय भूमिका निभानी है। कृषि मंत्री सैनी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को डिस्कशन, डेलीगेशन, डेकोरम और डिफेंस का सिद्धांत अपनाते हुए क्षेत्र में कार्य करना है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा को कभी जातिवाद कभी धर्म के नाम पर बदनाम करती आई है। किंतु भारतीय जनता पार्टी का विजन एकात्म मानववाद पर आधारित है। सैनी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, प्रधानमंत्री सड़क योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री भामाशाह स्वास्थ्य योजना, जल स्वावलंबन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री राजश्री योजना, न्याय आपके द्वार, शहरी जन कल्याण योजना, ग्रामीण आवासीय योजना, अटल पेंशन योजना, गौरव पथ एवं किसान पथ, कृषक साथी योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा गुरु गोलवरकर योजना इत्यादि का विस्तृत विश्लेषण किया। वहीं प्रभारी मंत्री बाबूलाल वर्मा ने बूथ एवं चुनाव प्रबंधन के विषय पर अपना उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए कहा कि बूथ की संरचना इसलिए भी की है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा जा सकेl इसमें विस्तार को का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। वर्मा ने कहा कि चुनाव के पूर्व तमाम संगठनात्मक व्यवस्थाएं और अधिक पुख्ता करनी होगी। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में युवा वर्ग एवं महिलाएं भी अधिक सक्रिय है और चुनाव प्रचार के सभी संसाधन प्रचार प्रसार, मोबाइल व टेलीफोन इत्यादि की सुविधा ले। इस मौके पर राजस्थान राज्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम नारायण गालव ने भाजपा का विकास एवं केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा जन कल्याणकारी व विकास योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी राष्ट्रीय दल की आवश्यकता पड़ी थी तब जनसंघ का उदय हुआ था इसमें डॉक्टर गोलवरकर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेई इत्यादि महापुरुषों का योगदान रहा है। गालों ने कहा कि अपनी राष्ट्रवादी नीति के चलते डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नेहरू जी के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।




Recent Comments