परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज. शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गुरुवार को रात्रि पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थाना क्षेत्र के हरकेशपुर गांव का राम अवतार गुरुवार की रात्रि शराब पीकर हंगामा कर रहा था. गांव वालों को गाली गलौज दे रहा था. तभी ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने को दी. पुलिस ने गांव में पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर थाना लायी. गिरफ्तार शराबी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया.
—————–