तरैया, सारण। प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन के सभागार में गुरुवार को संभावित बाढ़ की तैयारी के मद्देनजर तरैया अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षकों की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में बाढ़ के मद्देनजर आपदा पीड़ित परिवारों को ससमय अनुग्रहित राहत राशि (जीआर) का भुगतान बैंक खातों में किया जाए इसके लिए जीआर सूची की समीक्षा करने हेतु शिक्षकों को निर्देशित किया गया। अंचलाधिकारी सुश्री अंकू गुप्ता ने बताई की 2020 में आए हुए बाढ़ के दौरान 2017 के सूची के अनुसार पीड़ित परिवारों को जीआर की राशि प्रदान किया गया है। इस सूची में कुछ लाभार्थियों का आधार नंबर, मोबाइल नंबर, खाता संख्या, गड़बड़ हो गया है या कुछ लाभार्थी की मृत्यु हो गई है। इन सभी बिंदुओं को चिन्हित करते हुए उसमें सुधार किया जाना है। इसके लिए वार्ड वार शिक्षकों और विकास मित्रों को लगाकर जल्द से जल्द आधार संख्या की प्रविष्टि, डेड अकाउंट की जगह दूसरे अकाउंट की प्रविष्टि, मोबाइल नंबर, एक ही परिवार में एक से अधिक लोगों के नाम होने पर उसे हटाने समेत अन्य कार्य संपादित करने के लिए शिक्षकों को लगाया जा रहा है। बैठक में सभी विद्यालय के प्रधान व बीएलओ उपस्थित थे।