तरैया, सारण। प्रखंड के तरैया बाजार स्थित एसबीआई बैंक के समीप गुरुवार को जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में दर्जनों लोगों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी का पुतला जलाते हुए पप्पू यादव की रिहाई के लिए गगनभेदी नारे लगाए। आक्रोशित लोगों ने ‘नीतीश कुमार होश में आओ’ ‘पप्पू यादव को रिहा करो’ ‘एंबुलेंस चोर को गिरफ्तार करो’ जैसे नारे लगाते हुए अपने विरोध का प्रदर्शन कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में जाप प्रदेश सचिव संजय कुमार सिंह, भागवतपुर मुखिया मुकेश कुमार यादव, मधुसूदन कुमार, प्रमोद कुमार राय, आशुतोष कुमार, ललन कुमार यादव, सुभाष यादव, रिजवान खान, ओम प्रकाश कुमार साह, उमाशंकर यादव, मुन्ना राय, टुनटुन सिंह, सुनील राय समेत दर्जनों लोग शामिल थे।