*सीवान : जमीनी विवाद में मारपीट,एक घायल*
✍दैनिक खोज खबर के लिए अख़लाक़ अहमद की रेपोर्ट
बड़हरिया (सिवान) : आज सुबह भूमि विवाद ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया और देखते-देखते ही तू-तू मैं-मैं से शुरू हुवा झगड़ा खुनी संघर्ष में बदल गया।
तरवारा थाना क्षेत्र के शिवदह गांव में मंगलवार के सुबह भूमि विवाद को लेकर गुड्डू कुमार तथा सुमन कुमार राम के बीच मारपीट हो गई जिसमें गुड्डू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल गुड्डू को परिजनों ने आनन फानन में सदर अस्पताल पहुचाया।जहां गुड्डू का इलाज चल रहा है घायल गुड्डू कुमार के लिखित आवेदन पर शिवदह गांव के सुमन कुमार राम तथा संतोष कुमार राम को अभियुक्त बनाया गया हैं। घायल गुड्डू कुमार ने अपने लिखित आवेदन में यह आरोप लगाया है कि मेरी दादी जीवती कुँवर के साथ सुमन कुमार राम गाली-गलौज कर रहा था। जिसे देख मैं मना करने गया तो लाठी डंडे से मार कर मुझे घायल कर दिया गया। हम दोनों के बीच एक वर्ष से जमीनी विवाद चल रही है इस संदर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि घायल के द्वारा लिखित आवेदन मिली है। जिस पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।




Recent Comments