समस्तीपुर: स्वयं सहायता समूहों के ग्रुप लीडरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण तथा ई-शक्ति परियोजना पर चर्चा की गयी
#न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू

पूसा
पूसा प्रखंड के खादी ग्रामोद्योग, वैनी के सभागार में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक द्वारा अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वयं सहायता समूहों के ग्रुप लीडरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण तथा ई-शक्ति परियोजना पर चर्चा की गयी। कार्यक्रम का उद्धाटन नाबार्ड के डीडीएम जयंत विष्णु ने करते हुए कहा कि महिलाओं की किसान उत्पादक कम्पनी बनाकर आय बढ़ाने में नाबार्ड हरसंभव सहयोग करेगी। ई-शक्ति परियोजना पर चर्चा करते हुए कहा कि समूह के दीदी को बैंक से ऋण मिलने में आसानी होगी और समूह की लेखांकन मजबूत होने से पारदर्शिता आयेगी। कार्यक्रम में दिव्या सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र के सचिव महेश कुमार महतो, आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम के प्रबंधक नम्रता शर्मा व श्रीमी कुमारी, औसेफा के निदेशक देव कुमार व कोर्डिनेटर सुरेन्द्र चौधरी, मधु प्रिया, गौरी शंकर चौधरी आदि ने विभिन्न बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। मौके पर सीता देवी, रजनी कुमारी, सुधा कुमारी, संगीता राय, कंचन कुमारी, अमृता देवी, ललिता कुमारी आदि थे।