सिवान :राशन किरासन में पूर्व की धांधली छुपाने के लिए नदी में फेंका मिला हजारों कूपन
#रिपोर्ट -परवेज़ अख्तर/सिवान

सिवान :देश में कोई भी गरीब भूखे पेट न सोए इसके लिए सरकार खाद्य सुरक्षा योजना शुरू किया। इसमें गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले गरीब परिवार को सस्‍ते दाम पर राशन व किरासन देती है। राशन किरासन उठाने के लिए कूपन दिया गया ताकि योजना में धांधली हुए बिना गरीबों को लाभ मिल सके। लेकिन डिलर, अधिकारियों व कलाबाजारियों के मिली भगत से कूपन पर जमकर धांधली हुआ। जिसको लेकर सरकार जून2016 के बाद से कूपन बंद कर आधार कार्ड पर राशन दे रही है। लेकिन आपको बता दे कि राशन कूपन में कितना धांधली हुआ है इसका उजागार बिहार के सीवान जिला मुख्‍यालय के महादेवा मिशन स्थित दाहा नदी के घाट पर पानी में फेंके हजारों कूपन बया कर रहे हैं। इन कूपनों में मार्च 17 के कुछ पर सीवान सदर प्रखंड के भंंटापोखर पंचायत के चकरा सेंटर के डीलर रविन्‍द्र कुमार सिंह, लाइसेंस नंबर 646/2016 का मोहर लगा है। इनपर ग्राहक व डीलर का हस्‍ताक्षर भी है। लेकिन ज्‍यादातर कूपन बिना हस्‍ताक्षर व मोहर के हैं।
हालांकि अधिकारी यह कह कर पाला झाड़ रहे है कि कूपन बंद हो गया है, इससे कोई लेना देना नहीं है। लेकिन मार्च 2017 का कूपन नदी में सादा फेंका गया है। कुछ पर डीलर का मोहर साइन भी है, लेकिन ज्‍यादातर सादा कूपन है। कहीं न कहीं ये कूपन दर्शा रहे हैं कि सरकार लाख कोशिश करें राशन किरासन में धांधली बंद होने वाली नहीं है।
गौरतलब हो कि चार माह पूर्व सीवान जिले के रघुनाथपुर के पंजवार स्थित एक ईट चिमनी पर खाद्य सुरक्षा योजना के हजारों बोरा खाद्यान सीवान एसडीओ के आदेश पर पदाधिकारियों ने जब्‍त किया था। ये उस समय जब्‍त किया गया जब उपभोक्‍ता को आधार व कार्ड के आधार पर दिया जा रहा है। जिससे साफ साबित होता है कि सरकार की गरीबों का महत्‍वाकांक्षी योजना आज भी उनके तक पहुंचने खूब धांधली हो रही है।
केन्‍द्र से लेकर राज्‍य सरकार नदियों की सफाई पर जोर दे रही है वहीं अपनी गलती को छिपाने के लिए नदी को गंदा कर रहे हैं।
इस संबंध में सीवान सदर एसडीओ अमन समीर ने कहा कि कूपन तो बंद हो गया है। अब कूपन पर राशन नहीं मिल रहा है, लेकिन अगर कोई कूपन नदी में फेंका गया है तो उसको दिखवाते है कि कैसा कूपन है।