समस्तीपुर:फर्जी दरोगा को ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले किया
#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
विभूतिपुर
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराई गांव से फर्जी दरोगा बनकर अबैध बसुली कर रहे माफीया को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।इसकी पहचान उस समय जब बेगूसराय बछवारा निवासी विनोद कुमार महतो का पुत्र करण कुमार ने अपने फुआ के यहां विभूतिपुर केराई बुधवार को आया था।
गुरुवार की सुबह जब वह टहलने के क्रम मे पैसा ठगने वाला व्यक्ति का पहचान जैसे ही हुआ तो ग्रामीणों के द्वारा उक्त व्यक्ति से पूछताछ में पता चला की फर्जी तरीके से कहीं दरोगा तो कहीं सड़क निर्माण विभाग के जेई बनकर लोगों को झांसा देकर नौकरी दिलाने, शादी कराने के नाम पर अवैध रुपए की वसूली करता है,
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि केराई गाँव में गरीब विधवा लड़की को शादी के नाम पर ₹20 हजार लड़की के पिता रामदयाल सिंह से लिया। पुछे जाने पर अपना नाम शोभित सिंह पिता रामेश्वर सिंह ग्राम चंदौली थाना पूसा जिला समस्तीपुर बताया।
ग्रामीणों के द्वारा इसकी धुनाई कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।पुलिस अपने कब्जे में लेकर पूछताछ के लिए थाना लाया।बछवारा निवासी करण कुमार ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति हमसे शादी के नाम पर ढाई लाख रूपय ठगकर वहां से भाग आया है।
यह व्यक्ति हमारे यहां अपने आप को दरोगा होने की बात बता रहा था,यहां यह व्यक्ति सड़क निर्माण विभाग के जेई के रूप में बनकर विगत कई दिनों से रहकर उगाही कर रहा है ।थाना अध्यक्ष असगर इमाम ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सुपुर्द किए गए फर्जी जे ई बन कर वसूली कर रहे व्यक्ति की पहचान कर ली गई है उन्हे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं।