भीम आर्मी की स्थापना दिवस को लेकर के एक दिवसीय बैठक संपन्न

नवादा : भीम आर्मी जिला इकाई नवादा के तत्वाधान में गुरुवार को एक दिवसीय बैठक अम्बेडकर पुस्तकालय के प्रांगण में आयोजित किया गया । जिसकी अध्यक्षता भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार चौधरी ने किया वहीं मंच का संचालन भीम आर्मी के जिला प्रभारी निशांत चौधरी ने किया। यह बैठक का मुख्य मुद्दा पटना में भीम आर्मी की स्थापना दिवस मनाए जाने को लेकर बैठक बुलाई गई थी। जिसमें सर्वसम्मति भी युवाओं ने हजारों की संख्या में 21मई को पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में होने वाली भीम आर्मी के प्रथम स्थापना दिवस में भाग लेने की बात कहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव सह अम्बेडकर कल्याण छात्रावास नवादा के छात्रनायक विजय कुमार चौधरी ने कहा बिहार की धरती पर एक ऐतिहासिक स्थापना दिवस के रुप में मनाया जाएगा। जिसकी सफलता के लिए नवादा भीम आर्मी जनसम्पर्क कर कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में जुटी है ।भीम आर्मी के पिंटू पासवान ने कहा दलितों पर हो रहे अत्याचार ,एस सी -एस टी एक्ट को निष्क्रिय बनाए जाने के विरोध में एवं उतरप्रदेश के सहारनपुर में सचिन बालिया की हत्या के आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिसको लेकर पूरे बिहार एवं उतर प्रदेश समेत पूरे भारत के शोषित वर्ग की जनता में भारी आक्रोश है। सरकार की लापरवाही के वजह से अभी तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिससे योगी सरकार के प्रति भारी रोष है। भीम आर्मी के जिला प्रभारी निशांत चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहां की चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रासुका लगा दिया गया जिस के कारण अभी तक रिहा नहीं किया गया है ये सोची समझी साजिश के तहत सरकार ने रासूका लगाया है जिससे हम कभी बरदास नही करेंगे ।उत्तर प्रदेश के समेत पूरे भारत की जनता वोट के द्वारा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष चंदन कुमार चौधरी ने कहा कि नवादा से पटना के लिए हजारों की संख्या में लोग एकजुट होकर कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना भीम आर्मी के स्थापना दिवस को सफल बनाने हेतू आह्वान किया है ।साथ हीं उन्होंने कहा की नवादा अम्बेडकर छात्रावास से लगभग 500 लोग पटना पहुंचेंगे ।साथ ही हिसुआ,नारदीगंज ,सिरदला, रोह, रजौली ,वारिसलिंगंज ,पकरीबर्मा सहित जिले के सभी प्रखंडों से लोग भीम आर्मी की स्थापना दिवस में कृष्ण मेमोरियल हॉल पहुंचेंगे। इस बैठक में कामेश्वर रविदास अनुसूचित जाति कर्मचारी संघ ,गोपी रविदास ,मुसाफिर कुशवाहा ,भीम आर्मी के सलाहकार कमलेश राणा ,राजबल्लभ पासवान .धर्मदेव पासवान, सिद्धार्थ रावण ,सरोज चौधरी बसपा जिलाध्यक्ष ,राम जतन यादव ,समीर उद्दीन ,सुबोध कुमार पासवान ,दिनेश राजवंशी अशोक भूईया, संतोष रजक ,रितु राज,राजा पासवान जिला सलाहकार भीम आर्मी , किशोरी चौधरी रामस्वरूप राजवंशी ,पिंटू दास नागेंद्र भास्कर अनुज चौधरी मंटू पासवान सुबोध कुमार के अलावे भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ता बैठक में शामिल होकर हुए।