समस्तीपुर: प्रसूता की मौत,  चिकित्सक पर परिजनों ने  लापरवाही का लगाया आरोप 
# न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
खानपुर
खानपुर थाना क्षेत्र के उदयपुर कॉलनी निवासी प्रभात कुमार ने अपनी पत्नी शारदा कुमारी उम्र करीब 24 वर्ष को प्रसव के लिए शुक्रवार की सुबह 7वजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर में भर्ती कराया गया।शाम 5वजकर 25 मिनट में जच्चा ने एक नवजात को जन्म दिया।प्रसूता को डॉ प्रवेंद्र कुमार एवं ए एन एम नीलम कुमारी देख रहे थे।प्रसूता ने उक्त चिकित्सक के देख रेख में नार्मल डीलेभरी के तहत बच्चे को जन्म दिया।जिसके बाद बच्चा का अचानक तबियत बिगड़ने लगी।
रात के करीब 8:30 बजे अस्पताल के चिकित्सक ने आनन फानन में रोगी को दुसरे जगह इलाज के लिए रेफर किया।यहाँ का एम्बुलेंस खराब होने के कारण उसके परिजनों ने टेम्पू से समस्तीपुर बेहतर इलाज के लिए ले जाते लेकिन इसी दैरान प्रसूता की मृत्यु हो गई।
मृत्यु के बाद स्थानीय लोगों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर में काफी समय तक हंगामा किये।
हंगामें के आहट सुनकर स्थानीय मुखिया अमल भारती एवं रोगी कल्याण समिति के सदस्य शिव नारायण रॉय ने अस्पताल पहुंच कर बीच वचाव किये।साथ ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार को फटकार लगाते हुए व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी।
वहीँ लोगो ने बताया कि पीएचसी में एक भी डॉक्टर नही रहते है
केवल नर्स व् आशा बहू व् भगवान के भरोसे पीएचसी में काम चल रहा है।वही इस अस्पताल में रोगी के साथ अच्छा व्यवहार किया जाता है।अच्छे चिकित्सक यहाँ नहीं रहते हैं।