बंद चीनी मिल की परिसंपत्तियों की चोरी बदस्तूर जारी

गैस कटर से काट कर इकठ्ठा किए गए लोहे के स्क्रॉप का पुलिस ने लिया जायजा

मढ़ौरा। स्थानीय बंद पड़ी मढ़ौरा चीनी मिल की परिसंपत्ति की चोरी कोई नई बात नहीं हैं, बल्कि से जारी चोरी का सिलसिला बदस्तूर जारी ही है। लेकिन इधर के बीते कुछ समय से मानव क्रांति जनआंदोलन के संयोजक – वीर आदित्य एवं सहयोगी अलोक कुमार,सिदार्थ यादव, परमेश्वर कुमार सागर, अनुराग यादव और अन्य की युवा टीम चीनी मिल को पुनः चालू और अवशेष परिसंपतियों को बचाने की मुहिम में जुटी हुई हैं। इस दरम्यान गुरुवार को चोरों द्वार लोहे स्क्रॉप की गैस कटर से कटिंग कर ले जानें की फिराक में थे की स्थानीय लोगों की इसपर नज़र गई। इसको लेकर युवा क्रांतिकारी वीर आदित्य ने स्थानीय एसडीओ योगेंद्र कुमार, डीएसपी इंद्रजीत बैठा एवं थाना इंचार्ज आर के सिंह को सूचना दिया, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैस कटर से काट काट कर इकट्ठा किए गए लोहे के स्क्रैप का भौतिक सत्यापन किया। समाचार प्रेषण तक पुलिस वाहन एवं मजदूर के तलाश में जुटी थी ताकि बरामद स्क्रैप को जप्त कर सुरक्षित रखा जा सके। इस संबंध में नव पदस्थापित इंस्पेक्टर थाना अध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि पुलिस सूत्रों से पता करके चोरों का पता लगाएगी एवं बंद पड़ी चीनी मिल के बचे हुए संसाधन को बचाने की कोशिश करेगी। वहीं इस संबंध में बंद पड़ी चीनी मिल को लेकर आंदोलनरत मानव जनक्रांति के वीर आदित्य ने बताया कि हमारी युवाओं की टीम गाहे-बगाहे बंद पड़ी चीनी मिल की निगरानी भी करती रहती है और चीनी मिल की अवशेष सामानों को बचाने की कोशिश में पुलिस प्रशासन से हमेशा मदद की गुहार लगा रही है। फिलहाल पुलिस भी सक्रिय है।बंद पड़ी चीनी मिल के अवशेषों को बचाने की मुहिम को लगातार हम लोग चलाते रहेंगे। मालूम हो कि बंद पड़ी चीनी मिल के स्क्रैप एवं सामानों की चोरी वर्षों से लगातार हो रही है पिछले बीते काल में स्थानीय अनुमंडल प्रशासन इसको लेकर उदासीन रवैया अपनाते रहा है, जिससे चोरों का मनोबल काफी बढ़ा रहता था और धीरे-धीरे चीनी मिल की परिसंपत्ति की लगातार चोरी चलती रही और अब कुछ और शेष बचे हुए हैंl